बैंक से पैसे निकाल घर जा रहे थे बुजुर्ग शख्स
वहीं ,घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। बतौर रिपोर्ट्स यह दर्दनाक हादसा जिले के भोटा में मैड के पास गुरुवार सुबह पेश आया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सास-बहु और चिट्टा: पुलिस ने दोनों के कब्जे से बरामद की खेप, मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रूप लाल बैंक से पैसे निकालकर अपने घर जा रहे थे कि शिमला की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने बजुर्ग और दो अन्य लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में बुजुर्ग रूप लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को भोटा पीएचसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई सुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks