हिमाचल: कर्फ्यू में चल रहा था 'लाल परी' का धंधा; मौके पर पहुंचे SDM

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कर्फ्यू में चल रहा था 'लाल परी' का धंधा; मौके पर पहुंचे SDM

बिलासपुर: कोरोना कर्फ्यू के दौरान शराब ठेका खोलना कारोबारी को महंगा पर गया। मिली जानकारी के अनुसार लोअर भराड़ी में स्थित एल-14 शराब ठेका खुला हुआ था। खुले ठेके पर जब पुलिस कर्मी की नजर पड़ी तो उन्होंने बड़े अधिकारों को सूचित किया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा लुढ़की तेज रफ़्तार कार; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल

मौके पर पहुंचे एसडीएम घुमारवीं ने शराब ठेके को सील कर दिया। वहीं कारोबारी के ऊपर धारा 144 की अवहेलना करने का मामला दर्ज कर दिया है। एसडीएम घुमारवीं ने सभी से आग्रह भी किया कि सरकार व प्रशासन के दिशा निर्देशों व नियमों का पालन करें। ताकि आप सभी सुरक्षित व स्वस्थ रह सकें।

कार से मिली शराब की बड़ी खेप:

वहीं, दूसरी तरफ घुमारवीं पुलिस को ही शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में भी कामयाबी हाथ लगी है। रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान देहरा चौक पर पुलिस टीम ने जाहू की तरफ से आ रही एक मारुति कार 800 एचपी 23 डी 2225 को रोका। तालाशी के दौरान  पुलिस को कार से देसी शराब की 30 बोतलें बरामद हुईं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 16 मई तक ख़राब रहेगा मौसम; भारी बारिश-अंधड़ और बर्फबारी का अलर्ट जारी

आरोपित की पहचान सुमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। वहीं, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट 39 तथा धारा 188 के तहत पुलिस थाना भराड़ी में मामला दर्ज कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ