हिमाचल: महामारी ने छीन लिए माता-पिता तो प्रशासन आया आगे, DC देवश्वेता का शानदार कदम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: महामारी ने छीन लिए माता-पिता तो प्रशासन आया आगे, DC देवश्वेता का शानदार कदम

हमीरपुर: कोरोना ने कई बच्चों को अनाथ कर दिया है । हमीरपुर जिले के बिझड़ी खंड के रहने वाले 16 वर्षीय एक नाबालिग के सिर से मां-पिता का साया उठने के बाद अब प्रशासन ने उसकी जिम्मेदारी अपने हाथों ले ली है ।

पहले पिता का साया फिर ममता का आँचल भी छीना कोरोना:

बता दें कि पहले उक्त नाबालिग के पिता कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । इसी दौरान माँ भी पॉजिटिव हो गईं थी और अब उक्त नाबालिग ने अपनी मां को भी खो दिया ।

अनाथ हो रहे बच्चों के संरक्षण, देखभाल एवं पुनर्वास के लिए जिला हमीरपुर में बाल संरक्षण सेवाएं योजना के अंतर्गत विशेष प्रबंध किए गए हैं। हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इसी योजना के तहत उक्त नाबालिग की देखभाल जिला प्रशासन करेगी । उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि अनाथ बच्चों की पूरी तरह से देखभाल करने का जिम्मा महिला एवं बाल विकास विभाग ने उठाने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस पार्टी भी देगी 2 हजार प्रति महीने:

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जीएस बाली ने ऐलान किया था कि महामारी कि वजह से अनाथ हो रहे बच्चों के देखभाल के लिए उनके बालिग़ होने तक कांग्रेस पार्टी के तरफ से प्रतिमाह दो हजार रूपए की सहायता राशी दी जाएगी ।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के बाली ने दिखाया बड़ा दिल: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के बालिग होने तक हर माह 2000 देंगे

ये हैं हेल्पलाइन नंबर:

वहीं, हमीरपुर जिला प्रशासन द्वारा अनाथ बच्चों को सुजानपुर स्थित अनाथ आश्रम में रखने की व्यवस्था की गई है। अनाथ आश्रम में आइसोलेशन रूम बनाया गया है, जिसमें चार बेड हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संबंधी परामर्श एवं उपचारात्मक उपायों के बारे में हेल्प लाइन नंबर 1077, 104, 1075 और 1800-11-2545 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। चाइल्ड लाइन की सहायता प्राप्त करने के लिए दूरभाष संख्या 1098 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ब्लैक फंगस से प्रदेश में गई पहली जान, हरियाणा से लेकर आया था बीमारी

हेल्पलाइन नंबरों में जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972 225085, मोबाइल नंबर 70187-99399, जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य के कार्यालय का दूरभाष नंबर 01972 223344 तथा मोबाइल नंबर 98168-66166, बाल कल्याण समिति हमीरपुर का मोबाइल नंबर 70182-98400, चाइल्ड लाइन हमीरपुर कार्यालय से 1098, 01972-222098 01972-222198 व मोबाइल नंबर 94181 97413 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ