चंडीगढ़/किन्नौर: ऑनलाइन पढाई छात्रों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। ताजा मामला चंडीगढ़ का है, जहां ऑनलाइन क्लास से दुखी किन्नौर के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
ऑनलाइन क्लास में नहीं होता था डाउट क्लियर:
मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर का 17 वर्षीय छात्र हंस सेक्टर-41,चंडीगढ़ में रहकर नॉन मेडिकल की तैयारी करता था। उसके साथ उसकी दो बहने भी वहीं रहती थी। हंस पढने में काफी होशियार था और पिता को उससे काफी उमीदें थी, लाखों खर्च कर पढने भेजा था।
यह भी पढ़ें: गुरु के नाम पर कलंक निकला हिमाचली कोच; प्रदेश का मान बढ़ाने गई बेटी की लूटी आबरू
बहनों ने बताया कि ऑनलाइन क्लास से वह काफी दुखी था। समझने में भी कठिनाई होती थी और समस्या होने पर भी समाधान नहीं हो पाता था। मंगलवार सुबह दोनों बहनें मेडिकल चेकअप करवाने अस्पताल गई थी। इसी दौरान हंस ने खुद को कमरे में अकेला पाकर फंदे से लटक गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला:
दोनों बहनें जब अस्पताल से वापस लौटी तो उन्होंने हंस को लटका हुआ देख तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सेक्टर-39 थाना की पुलिस मौके पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के अथात मामला दर्ज कर लिया है,
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा लुढ़की तेज रफ़्तार कार; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल
मौके पर पहुंची पुलिस टीम को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऑनलाइन क्लास की वजहों का पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का का कहना है कि मामले में अनुसंधान चल रही है। पूरी कार्रवाई होने के बाद ही वजहों का खुलसा हो पाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks