इस हादसे के तुरंत बाद प्रशासनिक अमला दल बल के साथ मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कार्य शुरू करवाया। जिसके बाद देर रात पूरे हुए रेस्क्यू में एक मजदूर को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल लिया गया।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: कंगना के पर्सनल बॉडीगार्ड ने किया ब्यूटीशियन का रेप, अप्राकृतिक सेक्स का आरोप
वहीं, चार मजदूरों की जान चली गई, जिनके शवों को घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। सुरक्षित निकाला गया कामगार घायल बताया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान के करीब डेढ़ से दो घंटे बाद मलबे में दबे चार लोगों के शव निकाले गए। एनएचपीसी की इस टनल का काम एक ठेकेदार कर रहा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे के आसपास एनएचपीसी चरण-दो की 32 किलोमीटर लंबी मुख्य टनल के साथ बन रही डायवर्जन टनल (सब टनल) में काम चल रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना का तांडव जारी: आज 57 की गई जान, बढ़ रहा रिकवरी रेट
छह लोग शिफ्ट में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक टनल धंसने से यहां काम कर रहे छह कामगार मलबे में दब गए। इसकी सूचना एनएचपीसी के सुरक्षा अधिकारी को दी गई और उन्होंने इसकी जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को दी।
हादसे के बाद कार्य स्थल पर अफरातफरी मच गई। घायल रामचंद्र (20) नेपाल का रहने वाला है, जिसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भी 'ब्लैक फंगस' महामारी घोषित: नियम जारी, पड़ोस में जा रही जानें
हादसे में पूर्ण (26) निवासी भडेउली गड़सा पूरी तरह ठीक है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।
मृतकों की पहचान अमर (28) निवासी पालगी गड़सा (कुल्लू), कुलदीप कुमार (28) निवासी बल्दवाबोहल (सिरमौर), बबलू (36) निवासी नेपाल और नवीन (42) निवासी दार्जिलिंग के रूप में हुई है।
टनल निर्माण में जा चुकी है दर्जनों कामगारों की जान
एनएचपीसी चरण-दो की गड़सा घाटी के शिलागढ़ में बन रही परियोजना की करीब 32 किलोमीटर लंबी मुख्य टनल में अभी तक दर्जनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। कई बार हुए हादसों में टनल निर्माण में लगे मजदूर जान गंवा चुके हैं। पारली पंचायत के प्रधान राज मल्होत्रा ने बताया कि कुछ साल पूर्व शिलागढ़ के आसपास बादल फटने से दर्जनों कामगारों की मौत हुई थी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks