हिमाचल में बड़ा फ्रॉड: KYC अपडेट के नाम पर खाते से साफ़ हो गए 7 लाख 80 हजार, जानें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में बड़ा फ्रॉड: KYC अपडेट के नाम पर खाते से साफ़ हो गए 7 लाख 80 हजार, जानें

सोलन। हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोलन जिले से एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड की खबर सामने आ रही है। यहां स्थित कसौली उपमंडल के किम्मूघाट निवासी राज कुमार के साथ 7 लाख 80 हजार रूपए की धोखाधड़ी हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में एंट्री के लिए अब सिर्फ रजिस्ट्रेशन ही नहीं 'पास' भी अनिवार्य: जानें कैसे अप्रूव होगा

पीड़ित राजकुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि केवाईसी अपडेट के लिए कॉल आई और उसके बाद से अकाउंट से पैसे निकलते रहे। दो एसबीआई और एक पीएनबी अकाउंट से करीब 7.80 लाख रूपए उड़ा लिए गए हैं। 

वहीं, जब राजकुमार को लाखों का चूना लग गया तो उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर कसौली थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में अपनी तरफ से आगामी छानबीन भी शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दाह संस्कार करने गए थे हो गई जल समाधि, जलस्तर बढ़ने से खड्ड में बहा शव

पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में राजकुमार ने पूरी बता बताते हुए कहा कि उसके एसबीआई के दो बैंक अकाउंट से 2.50 लाख और पीएनबी अकाउंट से 5.30 लाख रूपए धोखे से निकाले गए हैं। 

राज कुमार ने बताया कि उसे 9832680482 नंबर से कॉल आई थी, उसे कहा कि आपकी सिम के डॉक्यूमेंट पेंडिंग है, उन्हें जल्दी से केवाईसी करवा लें, वरना आपकी सिम बंद हो जाएगी। इसके बाद उसे कहा गया कि वह 10 रूपए का रिचार्ज करें। 

यह भी पढ़ें: गुड़िया मामले की सुनवाई से अलग हुए जस्टिस चौहान; दोबारा जांच की याचिका पर विचार अभी नहीं

पीड़ित ने आगे बताया कि अभी बात चल ही रही थी कि उसे पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। राजकुमार ने उनसे पूछा कि उसे मैसेज आ रहे हैं तो फोन करने वाले कहा कि शायद यह गलती से हो गया होगा और आपको 24 घंटे के अंदर सारे पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। 

इस तरह राजकुमार के दो एसबीआई और एक पीएनबी अकाउंट से 7.80 लाख रूपए निकाल लिए गए। अब पुलिस ने राज कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ