लेकिन इस महिला प्रधान ने मौत से पहले अपनी पंचायत के उपप्रधान को अपनी अंतिम इच्छा के बारे में बता दिया। जिसे जानने के बाद हर किसी के मन में अपनी दिवंगत प्रधान के लिए सम्मान और बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: DC के दफ्तर पहुंचे देवता बोले- मंदिर बंद रहे तो गंभीर होंगे परिणाम
तीन माह पहले ही प्रधान बनीं आशा धीमान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में दम तोड़ने से कुछ घंटे पहले उपप्रधान हरदेव सिंह से मोबाइल फोन पर बात की। आशा ने कहा कि मुझे आभास हो गया है कि मेरा बच पाना मुश्किल है।
सांस लेने में दिक्कत हो रही है, मेरी हिम्मत टूट चुकी है। लेकिन ध्यान रखना पंचायत के विकास कार्य नहीं रुकने चाहिए। हरदेव ने बताया कि आशा ने उससे कहा कि सभी लोगों को बताना कि इस महामारी को कोई हल्के में न ले।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब खेल: कोविड रिपोर्ट आने से पहले ही कोविड हॉस्पिटल फरार हुआ मरीज
उपप्रधान ने आगे बताया कि आशा धीमान ने उनसे कहा कि पंचायत में शहीद सुदेश मार्ग का कार्य पूरा करना उसकी पहली प्राथमिकता है। उसके काम को जल्द शुरू करवाने का प्रयास करें। थड़ी के लोगों के लिए सामुदायिक भवन का काम भी करना है। बस तुम पंचायत के कार्य रुकने न देना। उपप्रधान को अपनी अंतिम इच्छा बताकर आशा धीमान ने बीते शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया।
पंचायत की पैड वुमन भी थी आशा धीमान
फिल्मी जगत में पैडमैन की भूमिका निभाने वाले अक्षय कुमार से प्रेरित आशा धीमान पंचायत प्रधान बनने से पहले भी कोरोना से लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान महिलाओं की समस्याओं पर जमीन स्तर पर उतरकर पैड वुमन की भूमिका निभा चुकी हैं। अपने समाजसेवी कार्य के साथ-साथ आशा धीमान एक धाकड़ महिला भी कहलाई जाती थी। वर्ष 2020 में आशा प्रधान तो नहीं थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्नल की बेटी से कहा- पैसे दे नौकरी लगवा दूंगा, ठग लिए 5.84 लाख रूपए
इस महामारी से जूझ रही पंचायत को उन्होंने मास्क बांटे तो पंचायत की बेटियों को सेनेटरी पैड भी बांटती नजर आईं। उपप्रधान हरदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने तीन माह आशा धीमान के साथ कार्य किया है। लेकिन ऐसी महिला प्रधान नहीं देखी जो अपनी पंचायत के विकास के लिए किसी भी विभाग से काम करवाने का हुनर रखती थीं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks