जिसकी तलाश में कांगड़ा समेत आसपास के जिलों में बड़ा रेस्क्यू अभियान चलाया गया था, जिसमें स्थानीय प्रशासन कि लाखों रूपए तक खर्च हो गए थे लेकिन शख्स का पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद आज इस 5 महीने पुराने मामले से जुडी हुई एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सवर्ण समाज की बेटी को लोगों ने पीटा, नाक भी तोड़ दी और उल्टा SC-ST के तहत ठोंका केस
मिली जानकारी के अनुसार 141 दिन पहले लापता हुए पैराग्लाइडर पायलट रोहित भदौरिया के शव को बरामद कर लिया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, जालसू पास और बड़ा भंगाल की पहाड़ियों के बीच में एक संकरे पहाड़ के निकट शव मिलने की सूचना मिली है।
हालांकि, अभी तक पुलिस ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। लेकिन सर्च अभियान में जुटी टीम ने शव मिलने की सूचना बीड़ में दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पिता को आया फोन- मुझे आपकी बेटी के बारे में बात करनी है, तब तक फंदा लगा चुकी थी युवती
बता दें कि पिछले काफी समय से रोहित भदोरिया को ढूंढने का एक बड़ा सर्च अभियान चल रहा था। इस अभियान के दौरान अप्रैल महिने में उसका कुछ सामान जालसू जोत के पास से बरामद हुआ था। लेकिन बर्फ पड़ने के कारण इस सर्च अभियान को बीच में ही रोकना पड़ गया था।
जैसे ही बर्फ कम हुई तो सर्च टीम ने दोबारा अपना काम शुरू कर दिया। बतौर रिपोर्टस, सर्च के दौरान जहां रोहित का सामान मिला था, उसी क्षेत्र में बर्फ कम होने के बाद शव मिलने की सूचना मिली है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी कार; पंचायत सचिव व वाहन चालक की गई जान
मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले 48 वर्षीय रोहित भदोरिया काफी समय से बीड़ में रह रहे थे। इसी साल 8 जनवरी को उन्होंने बिलिंग से उड़ान भरी थी। कुछ घंटों की उड़ान के बाद उतराला से ऊपर की पहाड़ियों से अचानक रोहित लापता हो गए थे।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks