हिमाचल: मरीज के परिजन ने लेडी डॉक्टर व स्टाफ नर्स से किया घटिया व्यवहार, मामला दर्ज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मरीज के परिजन ने लेडी डॉक्टर व स्टाफ नर्स से किया घटिया व्यवहार, मामला दर्ज

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि ड्यूटी पर सेवाएं दी रहीं महिला चिकित्सक व स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। महिला चिकित्सक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: आज भी रिकवर मामलों की तुलना में कम केस, 65 मरीजों की गई जान- एक्टिव मामले 33,448

पुलिस को दी शिकायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने बताया है कि बीती रात को वह और उसके साथ एक स्टाफ नर्स व एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी नाइट ड्यूटी पर थीं तो देर रात एक महिला मरीज को लेकर उसका एक अटेंडेंटअस्पताल में आया। मरीज अपने अटेंडेंट को पहचानने में असमर्थ थी और पेट दर्द व उल्टी की शिकायत कर रही थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: DC ने निलंबित किया पंचायत प्रधान, भंडारे में शामिल होना पड़ा भारी

जिस पर उक्त महिला मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया और उक्त महिला की हालत को देखते हुए उसके अटेंडेंट को बताया कि उक्त महिला मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया है और वह एम्बुलेंस से मरीज को ले जाए ताकि उसका सही उपचार हो सके। इसके बाद उस अटेंडेंट ने अपने 3 और दोस्तों को अस्पताल में बुला लिया। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम ने दिए स्पष्ट संकेत: 26 मई के बाद भी जारी रहेगा हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें मरीज की हालत के बारे में फिर से अवगत करवाया और हायर सेंटर ले जाने को कहा लेकिन उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया, जिसके बाद वे चारों उक्त महिला मरीज को बाहर लेकर चले गए और अस्पताल परिसर में खड़े होकर स्टाफ नर्स को इशारा करके चिल्लाने लगे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार मरीज के साथ आए अटेंडेंट ने किसी प्रकार का नशा किया हुआ था। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ