मंडी: हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार कुछ इस कदर बढ़ गया है कि लोग कानून और प्रशासन की परवाह छोड़ सब्जी उगाने वाली जमीन में अफीम जैसे मादक पदार्थों की खेती करना ज्यादा लाभकर समझ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है। जहां पर पद्धर इलाके में अफीम की बड़ी खेती का पर्दाफाश हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के कांग्रेस नेता का कोरोना से निधन: अस्पताल ने कहा- 9.58 लाख चुकाओ, तब मिलेगी बॉडी
बतौर रिपोर्ट्स, यहां 10 बीघा भूमि पर अफीम की खेती किए जाने की गोपनीय जानकारी एसपी शालिनी अग्निहोत्री को ही उनके आधिकारिक फोन नंबर पर मिली थी। मामले का पता चलने पर पहले पुलिस ने गोपनीय तरीके से सूचना को सत्यापित किया। इसके बाद 21 घंटे लंबे चले ऑपरेशन को अंजाम देते हुए अफीम के 1,42,686 पौधों को उखाड़ फेंका।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार ने नहीं लगाया लॉकडाउन तो इस शहर के लोग खुद लगा लेंगे, लिया फैसला
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पद्धर के अंतर्गत उप तहसील टिक्कान में अफीम की खेती की जा रही थी। इस ऑपरेशन के लिए पहले तो पुलिस को तीन टीमों में विभाजित किया गया। इसके बाद सोमवार दोपहर साढे़ 12 बजे टीमें रवाना हुई। फिर लगभग साढ़े तीन घंटे की ट्रैकिंग के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। टीम का हर सदस्य उस समय हैरान रह गया, जब पाया गया कि एक बड़े भूखंड में बेखौफ होकर अफीम की खेती की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लपटों में घिरी गाय को बचाने के लिए महिला ने लगा दी जान की बाजी, खुद झुलस गई
यहां पर पुलिस की टीमों ने करीब 10 बीघा निजी व सरकारी भूमि में लगभग 1,42,686 पौधों को बरामद किया है। बता दें कि अबतक हिमाचल में इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का पहले पर्दाफाश नहीं हुआ है। अब पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: फर्जी दस्तावेज के सहारे बन गया डाक सेवक, अब जाकर खुली पोल नौकरी गई
बता दें कि मौके से पुलिस टीमें आज सुबह साढ़े 7 बजे मौके से लौटी हैं। मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। 6 मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने बताया कि इस तरह की जानकारी उन्हें मोबाइल नंबर 9317221001 पर सीधे दी जा सकती है। सूचना देने वाले की जानकारी को गुप्त रखा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks