क्या था मामला ?
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर खेड़ा पेट्रोल पंप के पास 24 तरीख को दिन-दहाड़े गैंगवार का मामला सामने आया था। गोलीबारी की इस वारदात में 1 युवक की मौके पर मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, गोलीबारी करने वाले हमलावर मौके से फरार भी हो गए थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 141 दिन पहले लापता हुआ था पैराग्लाइडर; पहाड़ियों के बीच फंसा मिला!
घटनास्थल पर खून व दराट जैसे अन्य तेजधार हथियार भी बिखरे पड़े थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मामले की तफ्तीश शुरु कर दी थी। पुलिस ने पिछ्ले कल तक इस मामले से जुड़े 10 से 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अभी मामले की पूरी जानकारी देने के लिए दो दिन का समय की मांग की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सवर्ण समाज की बेटी को लोगों ने पीटा, नाक भी तोड़ दी और उल्टा SC-ST के तहत ठोंका केस
इस मसले को लेकर SP रोहित मालपानी का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं और पडोसी राज्यों से भी कुछ सबूत जुटाने में थोड़ा समय लग सकता है, जिसके बाद आरोपी को कोर्ट के हवाले कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के बाद इस क्रूर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होकर प्रदेश के बाहर चले गए थे लेकिन वे कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सके।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks