हिमाचल पुलिस ने पकड़े 8 वांटेड: सुनार की आंखों में मिर्ची झोंककर लूटा था करोड़ों का सोना-चांदी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पुलिस ने पकड़े 8 वांटेड: सुनार की आंखों में मिर्ची झोंककर लूटा था करोड़ों का सोना-चांदी



कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पुलिस ने लूटपाट के 8 वांछितों को सोमवार को जम्मू-कश्मीर से पकड़ा है। मामला एक महीना पहले एक सुनार की आंखों में मिर्ची झोंककर करीब 3 किलो सोना और 25 किलो चांदी लूट लेने का है। इसके अलावा इनके खिलाफ पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं। फिलहाल इन्हें कांगड़ा लाने के लिए प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें: CM जयराम और प्रशासन को गाली देकर एक बार गिरफ्तार हुआ था, फिर दोहराई गलती; अब जेल भेजा

कांगड़ा के SSP विमुक्त रंजन ने बताया कि 22 अप्रैल की शाम को पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शाहपुर के बनोई में रत्न चंद एंड संस के मालिक शम्मी निवासी नागनपट्ट बंडी अपनी दुकान बंद करके सोना-चांदी की ज्वेलरी लेकर स्कूटी पर घर जा रहे थे। उनके साथ कोलकाता निवासी कारीगर दिलीप कुमार भी था। अभी वो कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि शाहपुर के बनोई-घरोह सड़क मार्ग पर बाइक पर दो-तीन युवक आए। उन्होंने पहले स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर मारपीट की, पिस्टल से हवा में फायर भी किए।

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट के 20 प्रमुख फैसले: यहां एक क्लिक में जानें सबकुछ- पूरी डीटेल के साथ

ज्वेलरी का बैग छीनकर भाग गए। इतना ही इस दौरान बदमाशों ने दिलीप कुमार की आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल दिया था। घटना के कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को कांगड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ितों के अनुसार लूटे गए बैग में करीब 3 किलो सोने के आभूषण, 25 किलो चांदी और 2 से तीन लाख नकदी थी, जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दिनदहाड़े चली गोलियां: एक की गई जान, दो पहुंचे अस्पताल

SSP के मुताबिक लूटपाट के इस मामले में जांच-पड़ताल की कड़ी में पुलिस ने 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अहम सुराग मिलने पर कांगड़ा पुलिस ने हिमाचल सहित जम्मू-कश्मीर में आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। 38 पुलिस जवानों की विशेष टीम घटित की गई। 

मामले में कोटला के समीप दो लावारिस बाइक बरामद हुए थे। लूटपाट के ब्लाइंड मामले में जम्मू-कश्मीर से पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हीं की शिनाख्त पर 4 अन्य को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किए गए दो रिवाल्वर और लूटा हुआ 3.5 किलो चांदी भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना से राहत: 25000 से नीचे आए एक्टिव केस, जान गंवाने का सिलसिला जारी- आज 61 गुजरे

आरोपियों में मुख्य आरोपी विशाल वर्मा, राकेश कुमार उर्फ़ टोनी, शन्नी शर्मा और प्रिंस कुमार शामिल थे। इसके अतिरिक्त इनके सहयोगी लाल हुसैन, ज्योति शर्मा, वरुण खजूरिया और विजय कुमार से पूछताछ की जा रही है। इनमें से कुछ आरोपी हत्या व लूटपाट के मामले में पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी वांछित थे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ