हिमाचल: 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई कार, उड़े परखच्चे- 5 लोग थे सवार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई कार, उड़े परखच्चे- 5 लोग थे सवार

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लगे होने के बावजूद भी सूबे में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के कुल्लू जिले से सामने आया है, जहां पर एक कार 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई। 

जिस वक्त यह हादसा पेश आया कार में कुल 5 लोग सवार थे। बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा पुलिस थाना आनी के अंतर्गत तिहणी-दलाश सम्पर्क मार्ग पर तदाशा नामक स्थान के पास पेश आया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP में कितनी गर्मी: नेता जी ने नायब तसीलदार से की मारपीट; भड़का संघ

इस हादसे में किस की जान तो नहीं गई है लेकिन सभी कार सवारों को चोटें आई हैं, जिनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की तस्वीर देखने से साफ़ पता चल रहा है कि यह हादसा काफी भयावह था। 

क्योंकि हादसे में वैगनार कार के परखच्चे उड़ गए हैं। गंभीर हालात में जख्मी 3 युवकों को रामपुर के खनेरी स्थित जोनल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकी के दोनों युवकों का इलाज के लिए सिविल अस्पताल आनी लाया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे ने मां को ख़ाया तो खोलकर रख दिया IGMC का कच्चा-चिटठा, बताया- तड़पते रहते हैं मरीज

डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि तीन घायलों को रैफर कर दिया है। डिंगीधार पंचायत के प्रधान बंसी लाल ने बताया कि दुर्घटना से ठीक पहले वे उस स्थान से गुजरे थे, कि इसी बीच उन्हें फोन पर कार दुर्घटना की सूचना मिली। 

इसका पता चलने के बाद वे तुरन्त मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया। जबकि पुलिस को भी सूचना दे दी गयी थी। 

यह भी पढ़ें: नड्डा-अनुराग ने हिमाचल को भेजा चलता-फिरता अस्पताल: रवाना की 17 मोबाइल मेडिकल यूनिट

पुलिस ने बताया कि कार में डडोहल गांव निवासी चालक महेंद्र कुमार के अलावा उनका बेटा सौरभ, तदाशा निवासी रोहित, ढेर गांव निवासी हर्षित और प्रियांशु सवार थे।

जिनमें से गम्भीर घायल रोहित, सौरभ और हर्षित को सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ