यह भी पढ़ें: हिमाचल: अगले महीने होनी थी शादी; सेहरे से पहले कोरोना ने ओढाया कफ़न
अब सभी बच्चे पास तो हो गए हैं लेकिन सभी के मन में यह सवाल बार-बार उठ रहा है कि आखिर इन बच्चों के अंतिम परीक्षा परिणाम किस आधार पर तैयार किए जाएंगे। तो आपके मन में उठ रहे इस सवाल का जवाब इस खबर में है।
यहां जानें, किस तरह तैयार किए जाएंगे फाइनल रिजल्ट्स
शिक्षा विभाग ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की वार्षिक परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लेने के लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को शिक्षा सचिव की ओर से जारी लिखित निर्देशों में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए सुझाए गए मापदंडों के दृष्टिगत परीक्षार्थियों के 11वीं कक्षा में प्रमोट करने की प्रक्रिया को अधिसूचित करेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज सारे रिकॉर्ड टूटे: एक दिन में 56 मरे, नए केस 4000 पार; एक ही जिले में 1605
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बीते दिनों इसको लेकर फैसला लिया गया है। अब सरकार की ओर से लिखित निर्देश जारी होने पर स्कूल शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की तर्ज पर सभी स्कूलों से प्री बोर्ड परीक्षाओं और फर्स्ट और सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के अंकों का डाटा एकत्र करेगा। सीबीएसई की ओर से फाइनल फार्मूला तय होते ही स्कूल शिक्षा बोर्ड भी परिणाम जारी करेगा।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में आज फिर फटा बादल; मलबा पसरा-गाडियां दबीं, जानें मौके के हालात
निदेशक उच्च शिक्षा निदेशक, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, सचिव राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड और राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान को जारी पत्र में शिक्षा सचिव की ओर से कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर आने वाले दिनों में फैसला लिया जाएगा।
अगला निर्णय लेने तक यह परीक्षाएं स्थगित रखी जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को 31 मई तक बंद रखने के लिखित निर्देश भी जारी हो गए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks