यह भी पढ़ें: हिमाचल: जिंदगी खत्म करके सवालों को दे गया जन्म, दो दिन से बंद था 21 वर्षीय युवक का कमरा
फिलहाल के लिए प्रदेश सरकार ने 17 मई तक बोर्ड कक्षाओं और कॉलेजों की परीक्षाओं को स्थगित किया है। गौरतलब है कि परीक्षाओं के आयोजन कराने या न कराने को लेकर प्रदेश भर से सुझाव भी इक्कट्ठे किए गए हैं। इन सुझावों पर विचार करने के बाद इन्हीं के आधार पर उच्च शिखा निदेशालय ने प्रदेश की जयराम सरकार के पास अपनी तरफ से तैयार कर प्रस्ताव भेजा हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भतीजे की शादी में शामिल होने आई स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने ठोंका, नहीं बची
बता दें कि बीते दिनों परीक्षाओं को स्थगित करने का ऐलान करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने एक मई को इस मामले की समीक्षा करने को कहा था, लेकिन शनिवार को इस बाबत बैठक नहीं हुई। वहीं, शिक्षा सचिव राजीव शर्मा इन दिनों प्रदेश से बाहर चुनाव ड्यूटी के लिए गए हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इनके वापस लौटने के बाद ही सरकार परीक्षाओं को लेकर फैसला लेगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks