हिमाचल के 8 अधिकारियों का प्रमोशन: IFS बने प्रधान मुख्य अरण्यपाल, HFS को APCCF बनाया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के 8 अधिकारियों का प्रमोशन: IFS बने प्रधान मुख्य अरण्यपाल, HFS को APCCF बनाया

शिमला। हिमाचल प्रदेश के आठ अधिकारियों को प्रमोशन की सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने चार आईएफएस अधिकारियों को प्रधान मुख्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) के पद पर पदोन्नत किया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व सीएम वीरभद्र के जिस फैसले पर बीजेपी ने था घेरा, अब वही दे रहा लोगों को सांसें

इसके अलावा सरकार ने 4 HFS अधिकारियों को मुख्य अरण्यपाल के पद से अतिरिक्त पीसीसीएफ के पद पर प्रमोट किया है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) आरडी धीमान की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। प्रमोशन की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं। 

  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे 1988 बैच के आईएफएस अधिकारियों समीर रस्तोगी और एआरएम रेडी को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। दोनों अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटते ही पीसीसीएफ के पद पर प्रमोशन के लाभ मिलेंगे। 
  • इसी तरह अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल राजीव कुमार और अजय श्रीवास्तवा को प्रधान मुख्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। ये दोनों भी 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। 
  • इसके अलावा सरकार ने 4 HFS अधिकारियों को मुख्य अरण्यपाल के पद से अतिरिक्त पीसीसीएफ के पद पर प्रमोट किया है। इसमें 1994 बैच के अनिल ठाकुर, ओपी सोलंकी आरएस बनियाल व नागेश कुमार शामिल हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ