हिमाचल में 10 मई तक बैंक खुलने-बंद होने के समय में हुआ बदलाव; विवि की क्लास में चलेगी ऑनलाइन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में 10 मई तक बैंक खुलने-बंद होने के समय में हुआ बदलाव; विवि की क्लास में चलेगी ऑनलाइन

शिमला: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बैंकों के समय में बदलाव कर दिया गया है। प्रदेश में 10 मई तक बैंक शाम चार बजे बंद होंगे। पब्लिक डीलिंग के लिए सुबह दस से दोपहर दो बजे तक समय रहेगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला की फेसबुक Id से अपलोड कर दिया बच्चों वाला पोर्न, केस दर्ज

बता दें कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने 01, मई तक लगाई गई बंदिशों को बढ़ाकर 10, मई तक कर दिया है। साथ ही यह भी फैसला किया गया कि दस मई तक हर शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। बिना मास्क के बैंक शाखाओं में आने वाले लोगों को सेवा नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दूसरी लहर का कहर: आज 43 की गई जान, कांगड़ा के बाद बिलासपुर के हालात बिगड़े

गौरतलब है कि बैंकर्स समिति ने मुख्य बैंकों के अधिकारियों के साथ सोमवार को ऑनलाइन बैठक कर यह फैसला लिया है। प्रदेश के वित्त महकमे ने भी समिति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अभी तक बैंक बंद करने का समय शाम पांच बजे रहता था। इसके अलावा पब्लिक डीलिंग का समय दस से चार बजे तक का था।

10 मई तक ऑनलाइन चलेंगी विवि की कक्षाएं:

वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए दस मई तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखे जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 10 मई तक शिक्षक घर से ही छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: रात को कमरे में सोया था युवक, मायके से लौटी पत्नी ने उठाया पर टूट चुकी थी सांसें

शैक्षणिक विभाग में सिर्फ विभागाध्यक्ष, शोध केंद्रों के निदेशक और अधिष्ठाता नियमित रूप से सप्ताह में पांच दिन कार्यालय आएंगे। प्रशासनिक अधिकारी अपने सहयोगी स्टाफ के साथ कार्यालय आना जारी रखेंगे। इसके अलावा सरकारी विभागों की तर्ज पर शाखाओं में 50 फीसदी गैर शिक्षक स्टाफ तय रोस्टर के अनुसार उपस्थिति जारी रखेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ