हिमाचल: 25 साल के लड़के ने निगल लिया जहर, अस्पताल गया पर नहीं बचा; घर में पसरा मातम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 25 साल के लड़के ने निगल लिया जहर, अस्पताल गया पर नहीं बचा; घर में पसरा मातम

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना काल के दौरान सूबे में आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के बिलासपुर जिले से सामने आया है। जहां पर एक 25 वर्षीय युवक ने जहर निगल कार अपनी जान दे दी। मृतक युवक धारटटोह क्षेत्र का रहने वाला था। 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने हिमाचल को भेजा 8 करोड़ का ग्रांट: हर साल मिलने हैं 100 करोड़, जानें

मिली जानकारी के मुताबिक़ युवक के जहरीला पदार्थ निगलते ही परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। लेकिन युवक ने शिमला स्थित आईजीएमसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पार करने वाला है 4250 km की पैदल यात्रा पर निकला युवक; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है टारगेट

वहीं, इस वाकये का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, जवान बेटे की मौत के बाद मृतक के घर में मातम पसर गया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ