हिमाचल का आत्मनिर्भर दूल्हा: ना बैंड-ना बाजा-ना बारात, खुद गाडी चलाकर गया और ले आया दुल्हनिया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल का आत्मनिर्भर दूल्हा: ना बैंड-ना बाजा-ना बारात, खुद गाडी चलाकर गया और ले आया दुल्हनिया

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच जहां प्रदेश सरकार द्वारा शादियों को लेकर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। वहीं, सूबे के हमीरपुर जिले से एक आत्मनिर्भर दूल्हे की कहानी सामने आई है। जिसने अपने शादी में ना बैंड बुलाया और ना ही बाजा बजवाया। यहां तक कि इस आत्मनिर्भर दूल्हे की शादी से बरात भी नदारद थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेड़ से लटकी मिली महिला, पीछे छोड़ गई 5 बेटियां; प्रताड़ित करता था पति!

सबसे ज्यादा हैरानी तो यह बात सुनकर हुई कि दूल्हा खुद गाड़ी चलाकर मंडप तक पहुंचा और अपनी दुल्हनिया को ब्याह कर अपने घर ले कर आ गया। हमीरपुर जिला में युवक ने सबके लिए उदाहरण पेश किया है। लोग युवक की जमकर प्रशंसा कर रहे है। 

भोरंज उपमंडल के गांव धमरोल के युवक निर्मल शर्मा ने अपनी शादी के लिए अकेले ही दुल्हन के पास पहुंचे। निर्मल शर्मा अकेले ही कार में 15 किमी दूर पपलाह गांव में दूल्हे बनकर पहुंचे और अपनी दुल्हन को लेकर वापिस घर आ गए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना संक्रमित की जान जाने के बाद देह मांगने लगे परिजन, हुआ हंगामा

इस सारी शादी में बड़ी बात यह रही कि पूरी शादी में दूल्हे दुल्हन के अलावा तीसरा शक्स केवल फेरे करवाने वाला पंडित ही रहा है। इस शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

दूल्हे निर्मल के घर पर कोविड प्रोटोकाल के अनुसार शादी की तमाम रस्में अदा की गई, लेकिन बारात में बीस लोगों की इजाजत के बावजूद भी निर्मल ने सरकार के नियमों को कायम करते हुए अकेले ही शादी में हिस्सा लिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: परिवार ने हाथ तक नहीं लगाया, शौचालय में गिरकर मर गई कोरोना संक्रमित, एंबुलेंस भी लेट

दूल्हा निर्मल शर्मा ने बताया कि उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जिस तरह मैंने अपनी शादी में नियमों का पालन किया, वैसे ही लोग भी नियमों का पालन करें, ताकि माहमारी से बचाव हो सके। 

वहीं, स्थानीय निवासी रवि ने बताया कि कोविड 19 को हराने के लिए युवक ने जो पहल की है, वह काबिले तारीफ है। कोविड माहमारी के दौरान युवाओं ने भी इस तरह की शादी को देखकर खुशी जाहिर की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ