यह भी पढ़ें: हिमाचल: अस्पताल में पड़े रह गए तीन-तीन वेंटिलेटर, कोरोना मरीज का हो गया देहांत
मिली जानकारी के मुताबिक़ 27 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने करीब सौ लोगों के कोरोना सैंपल लिए थे। इनमें से 18 लोगों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा विभागीय कर्मचारियों ने निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को भी इस संबंध में जानकारी दे दी। लेकिन कुछ लोगों को विभाग की तरफ से सैंपल रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी गई है। इस वजह से लोग एक हफ्ते भर से अपने घर में ही बंद हैं।
खाने के पड़े हैं लाले, मानसिक तनाव अलग
बतौर रिपोर्ट्स, उक्त सैंपलों में एक ही परिवार के पांच लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिन्हें अभी तक सैंपल रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, परिवार के लोग रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट की जानकारी न देने से राशन संबंधित समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकारी नौकरी: 42 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट है कल, यहां देखें पूरी डीटेल
वहीं इस गांव में कोविड पॉजिटिव आने के दो दिन बाद सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। वहीं, इस बारे में सवाल किए जाने पर खंड चिकित्सा अधिकारी झंडूता डॉ अरविंद टंडन का कहना है कि जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें 10 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। जिन लोगों को रिपोर्ट नहीं मिली है, उन्हें तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध करवा दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks