हिमाचल में गज़ब चोरी: 20 लाख की गाड़ी में लड़की संग आए-बकरी चुराकर भागे, टायर फटा पकड़े गए

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में गज़ब चोरी: 20 लाख की गाड़ी में लड़की संग आए-बकरी चुराकर भागे, टायर फटा पकड़े गए


बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से बकरी चोरी का एक बेहद ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर 20 रूपए की कीमत वाली इनोवा कार से चोरी की गई बकरियां बरामद की गई हैं। वहीं, इस वारदात को अंजाम देने के आरोप में पंजाब निवासी दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना हुआ जानलेवा: देश से भी ऊंची हुई यहां पर मृत्यु दर, रिकवरी में पीछे

मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए तीनों आरोपियों ने ना जाने क्या सोचकर स्वारघाट के कल्लर से दिन दहाड़े एक घर से पालतू बकरियां चुरा लीं। वहीं, जब ये लोग इस चोरी को अंजाम दे रहे थे, तब घर के लोगों ने इस घटना को होते देख लिया। इसके बाद तीनों चोर पंजाब नंबर की इनोवा गाड़ी में बकरियों को डाल कर भाग निकले। लेकिन बकरी के मालिक ने तुरंत ही इसकी सूचना कैंची पुलिस पोस्ट को दे दी।

यह भी पढ़ें: पति संग दिल्ली से हिमाचल लौटी थी महिला: दोनों थे होम आइसोलेट- उजड़ गया सुहाग

वहीं, आगे जाने पर तो चोरो की किस्मत और खराब निकली और गाड़ी के तेज स्पीड होने की वजह से एक टायर भी बर्स्ट हो गया था। इस बीच पुलिस ने तीन चोरों को दबोचने में सफलता हासिल कर ली। इन लोगों ने यह बकरियां क्या सोच कर चुराई इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ