हिमाचल: PWD कर्मी को हुआ था कोरोना, घर में फंदा लगाकर समाप्त की जीवनलीला

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: PWD कर्मी को हुआ था कोरोना, घर में फंदा लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे में आत्महत्या के मामलों में काफी तेजी से इजाफा देखने को मिला है। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के बिलासपुर जिले से सामने आया है। 

यहां स्थित राजपुरा में 45 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक लोक निर्माण विभाग में बतौर बेलदार नौकरी करता था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरहम कोरोना: 8 महीने की गर्भवती को भी नहीं छोड़ा, छीन ली जिंदगी

मिली जानकारी के मुताबिक़ 14 मई को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे घर पर ही आइसोलेट किया गया था। आज उसने घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। 

जानकारी के मुताबिक ब्रह्म लाल उर्फ ब्रह्मू जिसकी माता का बचपन में ही निधन हो गया था। उसके बाद उसका पालन- पोषण इसके नाना मंसाराम निवासी गांव साई फरडे डाकघर मंडी मानवा जिला बिलासपुर ने किया था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरहम कोरोना: 8 महीने की गर्भवती को भी नहीं छोड़ा, छीन ली जिंदगी

ब्रह्म लाल अब स्थायी रूप से राजपुरा पंचायत में चंगर पादसी नामक जगह पर परिवार सहित रह रहा था। परिजनों ने उसे जब फंदा लगाए हुए देखा तोउसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले आए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ