हिमाचलः सुबह सवेरे पत्नी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भिड़ गया पति, दोनों पहुंचे अस्पताल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः सुबह सवेरे पत्नी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भिड़ गया पति, दोनों पहुंचे अस्पताल

बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिसे स्थित घुमारवीं उपमंडल के ग्राम पंचायत गतवाड़ के गांव लढ़याणी में सुबह सवेरे खेतों में सफाई कर रहे दंपति पर अचानक से एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। 

जिसके बाद अपनी पत्नी को बचाने के लिए पति जंगली सूअर से भिड़ गया, इस घटना में उक्त शख्स को सूअर ने बुरी तरह से घायल कर दिया है। वहीं महिला को भी चोटें आई हैं। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल भराड़ी में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट की बैठक आज: कोविड कर्फ्यू बढ़ाने समेत होंगे ये फैसले! जानें सबकुछ

जख्मी हुए पति का नाम कर्म सिहं व उसकी पत्नी का नाम सुनीता देवी बताया जा रहा है। बतौर रिपोर्टस जंगली सूअर के हमले के बाद जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग जब मौके पर पहुंचे तब तक सूअर ने दंपति को बुरी तरह से घायल कर दिया था। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बिना कोई देरी किए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॅाक्टर ने तत्काल प्रभाव से महिला और उसके पति की जांच की और इलाज मुहैया कराया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बिहारी बना कातिल: 18 वर्षीय युवक को मार गिराया, मां-बेटी समेत 5 को पहुंचाया अस्पताल

वहीं, स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश देखने को मिला कि गांव में सड़क ना होने के चलते घायल दंपति को चारपाई पर लाद कर सड़क तक लाना पड़ा। जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कत हुई। वहीं अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद इस वाकये के संबंध में वन विभाग और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। 

पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं घायल दंपति के स्वास्थय के संबंध में जानकारी देते हुए डॅाक्टर देवदत्त ने बताया कि दोनों काफी घायल हैं लेकिन जख्म ज्यादा गहरे नहीं हैं। जिसकी वजह से उन्हें ठीक होने में थोड़ा ही वक्त लगेगा। दंपति की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ