हिमाचल: सुहाग उजड़ने के 10 माह बाद फंदे से झूली महिला, बेटा बोला- दादा दादी करते थे प्रताड़ित

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सुहाग उजड़ने के 10 माह बाद फंदे से झूली महिला, बेटा बोला- दादा दादी करते थे प्रताड़ित

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बड़ी ही अचंभित करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर एक महिला ने अपने पति की मौत के 10 महीने बाद फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 

वहीं, मृतक महिला के बेटे ने अपने ही दादा-दादी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के बेटे ने अपने दादा-दादी पर उसकी मां को प्रताड़ित करके आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली देवताओं के आगे हारा क़ानून: मेले के दौरान कार्रवाई से उग्र हुए देवता, भगाई पुलिस

यह मामला जिले के बरमाणा थाना के अंतर्गत गांव बुगाड़ से सामने आया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक द्रोपती देवी के बड़े बेटे ने बताया है कि उसके पिता के देहांत को करीब 10 महीने हो चुके हैं। वह और उसका भाई अपनी मां के साथ दादा-दादी के मकान में रहते हैं, लेकिन खाना आदि उनसे अलग बनाते हैं। 

शिकायतकर्ता के बेटे के अनुसार उसके पिता के गुजरने के बाद से ही दादा-दादी उसकी मां के साथ लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे, जिस कारण उसकी मां बहुत दुखी थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मरीज के परिजन ने लेडी डॉक्टर व स्टाफ नर्स से किया घटिया व्यवहार, मामला दर्ज

बेटे की मानें तो बीते कल भी उसके दादा-दादी ने उसकी मां के साथ लड़ाई-झगड़ा किया, जिसके बाद शाम के समय वह और उसका भाई अपनी मां से मिलने के लिए गए और उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसकी मां ने दरवाजा नहीं खोला। 

इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी मां पंखे से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ