शिमलाः हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। राजधानी शिमला स्थित पीटर हॅाफ में हुई इस बैठक में मंत्रीमंडल द्वारा कई अहम फैसले लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से सबसे बड़े 'मतधारी' जिला परिषद् सदस्य हैं लापता! इलाके में बंटे पोस्टर, जड़े आरोप
बैठक में कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के बाद कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी पाबंदियों में किसी प्रकार की छूट ना देने का निर्णय लिया है। पाबंदियां पहले की तरह ही रहेंगी।
बता दें कि हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जयराम सरकार ने 7 मई सुबह 6 बजे से 17 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया था। इसके बाद इसे 26 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया। आज हुई कैबिनेट की बैठक में कोरोना कर्फ्यू को अभी जारी रखने का फैसला लिया गया है।
कैबिनेट ने इसे 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। 31 मई से पहले फिर इसका रिव्यू किया जाएगा और अगला फैसला लिया जाएगा। कर्फ्यू के दौरान बाज़ार पहले की तरह बंद रहेंगे। सरकारी व निजी दफ्तरों में अवकाश रहेगा। आवश्यक सामान की वस्तुएं 3 घंटे खुलेंगीं। लोगों के बिना वजह आवाजाही पर भी रोक रहेगी। हालांकि जरूरी सेवाओं और औद्योगिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं है। राज्य में सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा।
कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में कोविड को लेकर चर्चा हुई और कोरोना कर्फ्यू को आगामी 31 मई तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में मौजूदा समय में चल रहे प्रतिबंध जारी रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks