सीएम जयराम के मंत्री ने खुद बताया- कैबिनेट में किन बातों पर होगी चर्चा, फैसलों के भी दिए संकेत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सीएम जयराम के मंत्री ने खुद बताया- कैबिनेट में किन बातों पर होगी चर्चा, फैसलों के भी दिए संकेत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक बुला ली है। सूबे में लगाईं गई तमाम बंदिशों के बीच सीएम जयराम की अध्यक्षता में पांच मई यानी बुधवार को होने वाली इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। 

अब सीएम जयराम की कैबिनेट में शिक्षा मंत्री का पदभार संभाल रहे गोविंद सिंह ठाकुर ने सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कैबिनेट बैठक में रखे जाने वाले विषयों पर जानकारी दी। 

शिक्षकों को वैक्सीनेशन ड्यूटी से हटाने पर कैबिनेट में होगी समीक्षा

गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में ऐसी भी शिकायत आई है कि शिक्षकों के कोविड ड्यूटी में होने के चलते बच्चों की पढाई बाधित हो रही है। राज्य मंत्रिमंडल की अगली बैठक में सरकार कोरोना की समीक्षा करेगी। शिक्षकों को आगे भी इस कार्य में लगाए रखना है या नहीं इस की भी समीक्षा की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले में बढ़ गई सख्ती: दुकानों को लेकर बनाया गया नया नियम

गौरतलब है कि हिमाचल में कोविड वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगानी पड़ी। वैक्सीन लगाने का काम स्वास्थ्य कर्मचारी करेंगे। शिक्षकों को वहां पर पंजीकरण का काम दिया जाएगा। 

छात्रों को प्रमोट करने को लेकर होगा फैसला! 

शिक्षा मंत्री ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि 10वीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट करने के लिए शिक्षकों, यूनियन, हितधारकों की तरफ से काफी ज्यादा सुझाव आए हैं। कैबिनेट की बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी। सरकार फैंसला लेगी कि छात्रों को प्रमोट किया जाता है तो अंकों का निर्धारण किस तरह से होगा। विभाग ने ऑनलाइन माध्यम से ही फर्स्ट व सेकेंड टर्म की परीक्षाएं करवाई है। प्री बोर्ड परीक्षाएं भी आयोजित हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्रेकिंग: तमाम बंदिशों के बीच CM जयराम ने बुलाई कैबिनेट, होंगे ये बड़े फैसले

उन्होंने बताया कि छात्रों को प्रमोट करने के लिए इन परीक्षाओं के अंकों को भी आधार बनाया जा सकता है। 12वीं कक्षाओं के बच्चों की परीक्षाओं को लेकर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को धर्म संकट में नहीं रखेगी। परीक्षाओं से पहले उन्हें सूचित किया जाएगा ताकि वह तैयारी कर सकें।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ