हिमाचल की एक और मंत्री को कोरोना ने घेरा: परिवार सही संक्रमित हुईं सरवीण चौधरी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल की एक और मंत्री को कोरोना ने घेरा: परिवार सही संक्रमित हुईं सरवीण चौधरी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच सूबे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस बात का पता चला है कि जयराम कैबिनेट की मंत्री सरवीण चौधरी अपने पूरे परिवार के साथ कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्रेकिंग: तमाम बंदिशों के बीच CM जयराम ने बुलाई कैबिनेट, होंगे ये बड़े फैसले

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग का जिम्मा संभाल रहीं मंत्री सरवीण चौधरी और उनके परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। 

इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस संबंध में जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि आज मैंने व मेरे परिवार ने कोविड महामारी के समान्य लक्षण होने के कारण अपने टेस्ट करवाए जिसमें हमारी रिपोर्ट पॉज़िटिव पाई गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम का येलो अलर्ट: दो दिन होगी बारिश बर्फ़बारी, आंधी व आसमानी बिजली भी

उन्होंने आगे बताया कि हालांकि हमारी सेहत बिलकुल सामान्य है फिर भी हमने अपने आप को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। मेरी सभी लोगों से यह विनती है की जो भी लोग मेरे या मेरे परिवार के संपर्क में आए हैं वे अपना टेस्ट करवा लें ओर कोविड महामारी के नियमों का पालन करें।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ