घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब खेल: कोरोना टेस्ट की दो रिपोर्ट- एक में पॉजिटिव, दूसरे में निगेटिव
यह हादसा पुलिस थाना किहार के तहत सुंडला-चंबा मार्ग पर पेश आया। मृतक बच्चे की पहचान चंदन कुमार पुत्र खेम राज निवासी गांव उखलु के रूप में हुई है। बताया गया कि चंदन कुमार बुधवार दोपहर को अपनी मां के साथ घर से किसी जरूरी कार्य के लिए पैदल सुंडला की तरफ निकला था।
इस दौरान बीच राह उसे प्यास लगी। प्यास बुझाने के लिए वह कोटी व सुंडला के बीच सड़क किनारे मौजूद प्राकृतिक जल स्रोत के पास पहुंचा। जहां पर उसने अपनी प्यास बुझाई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक बार में नहीं देना चाहते बिजली का पूरा बिल, तो इस तरह खुद जनरेट कर करें अदायगी
पानी पीने के बाद जब वह पीछे मुड़ा तो सुंडला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार से टकरा गया। कार के साथ टकराने पर उसे जोरदार झटका लगाए, जिस कारण व जोर से सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने के कारण उसके सिर पर गहरी चोट आई। इतने में कार चालक ने देर न करते हुए उसे उसकी मां सहित कार में बैठाया तथा उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला ले गया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मेडिकल पास बनवाकर गए दिल्ली, वहां से लाए लाखों का चिट्टा; पुलिस ने पकड़ा
बच्चे ने घाव का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया था। ऐसे में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद चालक घबरा गया तथा अभिभावकों व लोगों के डर से कार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप छोड़कर वहां से भागकर कहीं छुप गया। इतने में डाक्टर द्वारा घटना की सूचना पुलिस चौकी सुरंगानी में दी गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोविड के बीच ब्लैक फंगस! जारी हुआ अलर्ट, आस-पड़ोस में फ़ैल चुका है
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा बच्चे की मां के ब्यान दर्ज किए। साथ ही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज चंबा भिजवाया। इसके बाद पुलिस आरोपी कार चालक की धरपकड़ में जुट गई। कुछ ही देर बाद पुलिस ने चालक को खोजकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks