हिमाचल शर्मसार: पिता ने 16 साल की बेटी के साथ किया मुंह काला, दी जान से मारने की धमकी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल शर्मसार: पिता ने 16 साल की बेटी के साथ किया मुंह काला, दी जान से मारने की धमकी

चंबा। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, प्रदेश के बेटियां तो अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। ताजा मामला प्रदेश के चंबा जिले से समाने आया है, जहां पर सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अगले महीने से बढ़ेगी सैलरी! जानें पूरा ब्यौरा

मिली जानकारी के मुताबिक़ बुधवार दोपहर को चाइल्ड लाइन चंबा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी 16 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ कुछ दिन पूर्व बलात्कार किया गया है। इसके बाद पीड़िता ने चाइल्ड लाइन को बताया कि जब उसकी मां रिश्तेदार के यहां गई हुई थी तो घर पर उसका सौतेला पिता तथा उसकी छोटी बहन कमरे में सोए थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचाल का दरिंदा ताऊ: 7 साल की भतीजी के साथ करना चाहा गंदा काम, हुआ अरेस्ट

बताया गया कि पीड़िता जमीन पर सोई थी जबकि पिता बैड पर सोया था। आरोपी रात को उसके पास आकर सो गया और दुष्कर्म किया। वहीं, इस दरिंदे पिता ने यह बात किसी को भी ना बताने की धमकी भी दी और ऐसा ना करने पर उसको व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कई बार कर चुका है और वह कई दिनों से इस प्रकार की मानसिक प्रताड़ना से जूझ रही है। 

यह भी पढ़ें: शांता कुमार की खरी बात: कोरोना संक्रमण के बढ़ने का बड़ा कारण सरकार और जनता की लापरवाही

वहीं चाइल्ड लाइन के समन्वयक कपिल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड लाइन ने फोन के माध्यम से बहुत गंभीरता के साथ लड़की की काऊंसलिंग की है। लड़की की मां से भी बात की गई। परिवार बहुत डरा हुआ है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैंए उसका मेडीकल करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ