यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला की फेसबुक Id से अपलोड कर दिया बच्चों वाला पोर्न, केस दर्ज
वहीं, किसानों की जमीनों पर तेज बहाव से नालियां बन गईं। खेतों में आलू, मक्की आदि की फैसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, खबर यह भी मिली है कि पल्यूर पंचायत में लोगों के घरों और गोशाला में पानी भर गया। इसके अलावा पल्यूर के गणजी में दो कारें भी मलबे में दब गई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 10 मई तक बैंक खुलने-बंद होने के समय में हुआ बदलाव; विवि की क्लास में चलेगी ऑनलाइन
जिला परिषद सदस्य सदस्य मनोज कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि नाले में बढ़े जलस्तर से पेयजल पाइपलाइन भी फट गई। बारिश से जगह जगह भूस्खलन से एनएच सहित जिला के 23 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। नायब तहसीलदार हंसराज ने कहा कि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रेमडेसिवीर इंजेक्शन चोरी मामले में खुलासा, अस्पताल का कर्मी ही निकला चोर
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने कहा कि घर सहित खेतों को काफी नुकसान हुआ है उन्होंने संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को आदेश देकर नुकसान के आकलन के रिपोर्ट बनाने को कहा है। साथ ही लोगों को इस तरह के माहौल में एहतियात बरतने की सलाह दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks