चंबा। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा कोविड के कहर को रोकने के लिए तरह तरह के नियम बनाए जा रहे हैं। इस सब के बीच सूबे के चंबा जिले से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो कि कोविड के प्रसार को रोकने के लिए बनाए गए एक नियम से जुडी हुई है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में 10 मई से लगेंगे नए प्रतिबंध, नहीं चलेंगी बसें-दुकानों सिर्फ 3 घंटे खुलेंगी
बतौर रिपोर्ट्स, अब चंबा में दोपहिया वाहनों में दो लोग सवार नहीं हो सकते। इसको लेकर पुलिस विभाग ने सड़कों पर तैनात पुलिस जवानों को आदेश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन बाजार व आसपास के इलाकों में जहां पर भी बाइकों में दो लोग सवार नजर आए। वहां एक व्यक्ति को बाइक से उतार दिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज कोरोना का नया रिकॉर्ड: 5400 से अधिक केस; एक्टिव मामले 32 हजार के करीब पहुंचे
पुलिस के इन आदेशों को लेकर कई लोगों में रोष भी है। जो लोग जरूरी कार्य से भी बाइक में सवार होकर नजर आए, उन्हें भी पुलिस वालों ने उतार दिया। जब लोगों ने नाकों पर पुलिस से उन्हें जाने के लिए गुहार लगाई तो पुलिस कर्मचारियों की तरफ से साफ कहा गया कि उनके साहब के आदेश हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में जा समाई कार, परखच्चे उड़े-नहीं बचा ड्राइवर
इसलिए वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। बाइकों में दो लोगों को आवाजाही करने की छूट नहीं है। यह भी तर्क दिया गया है कि सरकार की ओर से बसों में पचास प्रतिशत सवारी बैठाने के आदेश दिए गए हैं तो यह नियम बाइकों पर भी लागू होता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना से बिजली उपभोक्ताओं को एक साल की राहत; नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम!
वहीं इन आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग में तैनात उन महिला कर्मचारियों के लिए परेशानी बढ़ गई हैं। जो सुबह व रात को ड्यूटी करने के लिए अपने घरवालों के साथ बाइकों पर सफर करती हैं। ऐसी महिला कर्मचारियों को पैदल आवाजाही करनी होगी। पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग में तैनात महिला कर्मचारियों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks