वहीं, दूसरा मामला प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है, जहां पर छत से फिसलकर गिरने से एक शख्स की जान चली गई। तो आइये एक एक कर जानते हैं दोनों मामलों के बारे में:-
ढांक से गिरा 77 वर्षीय बुजुर्ग, चली गई जान
चम्बा जिले के सरू में ढांक से गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान दुनी चंद (77) पुत्र पुरुषोत्तम निवासी गांव सरू के रूप में हुई है। शुक्रवार को दुनी चंद घर से दुकान की तरफ गया था। शाम करीब चार बजे दुकान से घर की तरफ लौट रहा था तो रास्ते में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ढांक से गिर गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के एक शराबी की ताकत यहां जानें: दो घंटे कटी रह गई पूरे शहर की बिजली
इसके चलते वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। किसी ने उसे वहां अचेत अवस्था में पड़े देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमोर्टम करा उसके परिजनों को शव सौंप दिया है।
तूड़ी लेने छत पर गया शख्स भी फिसला, नीचे गिरा-मिली मौत
ऊना जिला में तूड़ी लेने छत पर गया व्यक्ति अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा पुलिस चौकी दौलतपुर के तहत मवा कोहलां में सामने आया है।
मृतक की पहचान संदेश कुमार (55) पुत्र छज्जू राम निवासी मवा कोहलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks