शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक बुला ली है। सूबे में लगाईं गई तमाम बंदिशों के बीच सीएम जयराम की अध्यक्षता में पांच मई यानी बुधवार को होने वाली इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में सरकार कुछ और बंदिशें लगा सकती है।
10वीं, 12वीं बोर्ड और कॉलेज की परीक्षाओं पर फैसला
इसके साथ ही सूबे के कई जिलों में कोरोना से पैदा हुए हालत पर चर्चा भी की जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट करने पर भी इस बैठक में विचार किया जा सकता है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि सीएम जयराम पहले ही प्रदेश में लॉकडाउन लगाने से इनकार कर चुके हैं पर कैबिनेट की इस बैठक में सरकार कुछ और बंदिशें बढ़ा सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्नल की बेटी से कहा- पैसे दे नौकरी लगवा दूंगा, ठग लिए 5.84 लाख रूपए
प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को मिलेगी राहत ?
इसके अलावा प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल के मद्देनजर कुछ ठोस फैसला लिया जा सकता है। गौरतलब है आज से प्रदेश में कुछ निजी बस ऑपरेटर्स हड़ताल पर है। इससे पहले परिवहन विभाग ने बयान जारी कर कहा था कि निजी बस ऑपरेटर यूनियन की मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे और कैबिनेट पिछली बैठक में इस पर फैसला हो जाएगा, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोविड ने छीनी सांसें पर अंतिम इच्छा बता गई यह महिला प्रधान, जान कर करेंगे सलाम
बता दें कि निजी बस आपरेटर्स सरकार से टोकन टैक्स, स्पेशल रोड टैक्स माफ करने और वर्किंग कैपिटल (ऑपरेटरों को सस्ता लोन) की घोषणा पूरा करने की मांग कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks