वहीं, अस्पताल ने इस 15 दिन के इलाज का 9.58 लाख रूपए बिल बना दिया है और बिल ना भरने तक शव देने से इंकार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: कंगना के खिलाफ ट्विट्टर का तगड़ा एक्शन: सस्पेंड कर दिया ऐक्ट्रेस का अकाउंट, जानें ऐसा क्या हुआ
मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिले के नालागढ़ के कांग्रेसी नेता एवं कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष असीम शर्मा की मोहाली के एक माउंट स्टार अस्पताल में कोरोना के इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतक नेता हिमाचल के कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफी करीबी थे।
बतौर रिपोर्ट्स, असीम शर्मा को 20 अप्रैल को इस निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर पंद्रह दिन से उनका इलाज चल रहा था। वहीं, बीते कल तीन मई की रात को असीम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: फर्जी दस्तावेज के सहारे बन गया डाक सवाल, अब जाकर खुली पोल नौकरी गई
अब अस्पताल प्रशासन की तरफ से 15 दिनों का बिल 9.58 लाख रूपए बनाया गया है। इसमें से कांग्रेस नेता का परिवार 2 लाख रूपए दे चुका है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जब तक बकाया बिल जमा नहीं करवाया जाता, तब तक बॉडी परिवार वालों को नहीं दी जाएगी।
पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर कोरोना इलाज के दौरान लूट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से बिल में छूट की मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लपटों में घिरी गाय को बचाने के लिए महिला ने लगा दी जान की बाजी, खुद झुलस गई
बता दें कि मृतक असीम शर्मा 52 साल के थे। वह कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक नालागढ़ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके थे। असीम शर्मा ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के भी दो बार अध्यक्ष रह चुके थे।
मृतक के परिजनों का कहना है कि मरीज को दाखिल करने के दौरान अस्पताल के काउंटर पर बैठे लोगों ने कहा था अगर नॉर्मल वार्ड में पेशेंट को शिफ्ट किया जाता है तो 12000 रूपए पर डे के हिसाब से चार्ज लगेगा और अगर आईसीयू वार्ड में मरीज को शिफ्ट किया जाता है तो 20 हजार के करीब प्रतिदिन खर्चा आएगा।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट से पहले CM ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक: लॉकडाउन लगाने पर हो सकता है फैसला
मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर मरीज की जान बचा नहीं बचा पाए और अब भारी भरकम बिल मांगा जा रह है।
इस पूरे मसले पर सवाल करने पर अस्पताल में तैनात डॉक्टर डिम्पल गुप्ता ने केवल इतना बताया कि असीम शर्मा की बीती रात कोविड-19 की वजह से मौत हो गई है और इतना कहकर डॉक्टर ने फोन काट दिया और दोबारा फोन ही नहीं उठाया गया।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks