इस दौरान पुलिस के कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर एक ठेकेदार का मोबाइल फोन गुम हो गया था और इसका शक मजदूरों पर था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक में ठूंस 53 गायों को जंगल में छोड़ आए 'इरफ़ान' और 'महबूब', 19 की गई जान
इसके बाद मौके पर मौजूद सभी मजदूरों को एक साथ लाइन में लगाकर मुर्गा बनाने की सजा दी गई। इस दौरान मौके पर एक जागरूक नागरिक ने इसका वीडियो बनाया।
वीडियो में मजदूर दिख रहे हैं और साथ में पुलिस के जवान भी खड़े हैं। मामला ध्यान में आने के बाद एसपी शिमला मोहित चावला ने तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंप दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks