हिमाचल: अपनों ने छोड़ा साथ तो कांग्रेस MLA बने सहारा, अंतिम संस्कार कराने पहुंचे शमशान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: अपनों ने छोड़ा साथ तो कांग्रेस MLA बने सहारा, अंतिम संस्कार कराने पहुंचे शमशान

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में जारी कोरोना महामारी के इस भयानक दौर में जब अपने अपनों से मुंह फेर ले रहे हैं। ऐसे वक्त में कोरोना से जान गंवाने वाले एक शख्स के अंतिम संस्कार में जाकर हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक ने एक बड़ी मिसाल कायम की है। ये विधायक कोई और नहीं बल्कि प्रदेश के हमीरपुर जिले बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल हैं। 

पहले विधायक का बेटा आया फिर खुद पहुंचे नेता जी 

ताजा मामला बड़सर स्थित भकरेड़ी गांव का है जहां कोरोना संक्रमित होने की वजह से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वहीं व्यक्ति की मृत्यु के बाद अंत्येष्टि के लिए शव उठाने के लिए गांव का कोई आदमी नहीं पहुंचा। इसके बाद मृतक के पुत्र ने इस बात की जानकारी विधायक के पीए मनु डोगरा को दी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: SDM पर भड़क उठे कांग्रेस MLA; कांग्रेसियों को सैनेटाइजेशन करने से रोका था

मनु डोगरा ने जब इस बात की सूचना विधायक के बेटे रिशु लखनपाल को दी तो वे तुरन्त पीपी किट पहनकर मृतक के घर अंतिम संस्कार के लिए पहुंच गए। इसके बाद जैसे ही इस बात की भनक विधायक लखनपाल को लगी तो वे भी तुरन्त मौके पर अंत्येष्टि के लिए मृतक के घर पहुंचे। वहीं स्वास्थ्य महकमे को जब इस बात की सूचना मिली तो वे भी मौके पर अंतिम रस्में निभाने के लिए पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ