हिमाचल: हाल ही में बने थे प्रधान, सत्ता सुख भोगने से पहले कोरोना ने छीनी सांसें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: हाल ही में बने थे प्रधान, सत्ता सुख भोगने से पहले कोरोना ने छीनी सांसें



हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच रोजाना दर्जनों लोगों की जानें जा रही हैं। इस सब के बीच सूबे के हमीरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों में मक्कड़ पंचायत से प्रधान चुने गए राकेश शर्मा का कोरोना के चलते निधन हो गया। 

पंचायत चुनावों में लोगों ने उन्हें भारी बहुमत से मक्कड़ पंचायत का प्रधान चुना था लेकिन सत्ता सुख भोगने से पहले ही इस महामारी ने उनकी सांसें छीन लीं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी की चल रही थी तैयारी, मां-बाप-भाई को हो गया कोरोना, फिर यूं हुआ ब्याह

बतौर रिपोर्ट्स, कोरोना संक्रमण से प्रतिष्ठित व्यापारी एवं मक्कड़ पंचायत प्रधान राकेश शर्मा की गत रात्रि मौत हो गई है। उन्हें बचाने के लिए भरसक प्रयास किए गए लेकिन मौत ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया। 

हंसमुख स्वभाव व समाजसेवी राकेश हर व्यक्ति के चहेते थे। अब कई स्थानीय नेताओं और पंचायत प्रधानों सहित सैकड़ों लोगों ने शोक संदेश भेजकर मक्कड़ पंचायत प्रधान, प्रतिष्ठित व्यापारी एवं पत्रकार राकेश शर्मा की अचानक मौत पर शोक व्यक्त किया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ