हिमाचल: आज भी नए मामलों से ज्यादा रिकवरी, 58 की गई जान; एक्टिव मामले हुए 36633

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: आज भी नए मामलों से ज्यादा रिकवरी, 58 की गई जान; एक्टिव मामले हुए 36633

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश के लिए आज का दिन भी कुछ ख़ास नहीं गुजरा। हालांकि सूबे में आज के दिन भी नए मामलों की संख्या रिकवर मरीजों की संख्या की तुलना में कम रही। वहीं, आज के दिन भी सूबे में कोरोना जानलेवा बना रहा और कुल 58 लोगों की जिंदगी का काल बन गया। 

आज का आंकड़ा और अबतक का टोटल 

हिमाचल में आज कोरोना के 3,551 मामले आए हैं। वहीं, 3,760 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 63 हजार 786 पहुंच गया है। अभी 36 हजार 633 एक्टिव केस हैं। अब तक 1 लाख 24 हजार 750 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 2,369 है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक में ठूंस 53 गायों को जंगल में छोड़ आए 'इरफ़ान' और 'महबूब', 19 की गई जान

आज किस जिले में कितनी मौतें 

हिमाचल में आज 58 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 25, सोलन (Solan) में 10, शिमला में 7, सिरमौर में पांच, ऊना में 4, बिलासपुर व कुल्लू में दो-दो और किन्नौर में एक की मृत्यु हुई है। मृत मरीजों का ब्योरा आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं:- 


आज किस जिले से कितने केस आए सामने 

कांगड़ा में 1,215, मंडी में 429, सिरमौर में 389, हमीरपुर में 344, शिमला में 300, बिलासपुर में 242, चंबा में 200, ऊना में 181, कुल्लू में 99, सोलन में 79, किन्नौर में 49 व लाहुल स्पीति में 24 केस आए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो भाइयों ने पी शराब- फिर बहस में डंडे चले, छाती और सिर पर प्रहार से एक स्वर्ग सिधार

आज किस जिले से कितने मरीज हुए ठीक 

कांगड़ा के 1241, सोलन के 395, शिमला के 374, मंडी के 341, बिलासपुर के 302, हमीरपुर के 299, सिरमौर के 297, चंबा के 224, ऊना के 205, कुल्लू के 48, किन्नौर के 20 और लाहुल स्पीति के 14 ठीक हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ