हिमाचल में दूसरी लहर का कहर: आज 43 की गई जान, कांगड़ा के बाद बिलासपुर के हालात बिगड़े

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में दूसरी लहर का कहर: आज 43 की गई जान, कांगड़ा के बाद बिलासपुर के हालात बिगड़े

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच आज का दिन भी सूबे के लोगों के लिए काफी बुरा गुजरा। इसी के साथ कोरोना का हब बने हुए कांगड़ा जिले के बाद अब बिलासपुर जिले के हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। 

आज जहां कांगड़ा में 700 से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले रिपोर्ट किए गए, वहीं बिलासपुर जिले से 400 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ आज इस गंभीर महामारी ने सूबे के कुल 43 लोगों की जान ली है। 

आज और अबतक का टोटल यहां देखें 

हिमाचल में आज कोरोना के 2,630 मामले आए हैं। वहीं, 1,526 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 07 हजार 121 पहुंच गया है। अभी 21,788 एक्टिव केस हैं। अब तक 83679 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1599 है।

आज किस जिले से कितनों की गई जान 

हिमाचल में आज 43 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 16, हमीरपुर में 6, सोलन में पांच, शिमला व ऊना में चार-चार, मंडी व सिरमौर में तीन-तीन, किन्नौर व चंबा में एक-एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा में 65, 85, 52, 58, 73, 60, 53,35, 85, 46, 85 वर्षीय व्यक्ति, 42, 43, 54, 75 व 58 वर्षीय महिला की जान गई है। 


सोलन में 58, 86, 75, 90, 74 साल के व्यक्ति, शिमला में 39, 43, 76 वर्षीय व्यक्ति व 50 साल की महिला, हमीरपुर में 58, 51 साल की महिला, 61, 80, 39 व 70 साल के व्यक्ति ने अंतिम सांस ली है। किन्नौर में 73 वर्षीय व्यक्ति, मंडी में 78, 65 साल के व्यक्ति व 73 वर्षीय महिला, ऊना में 47 साल के व्यक्ति, 55,70 व 46 वर्षीय महिला, सिरमौर में 78 वर्षीय महिला, 59, 92 वर्षीय व्यक्ति और चंबा में 60 साल के व्यक्ति की जान गई है।

किस जिले से कितने केस आए 

कांगड़ा में 717, बिलासपुर में 400, शिमला में 399, ऊना में 256, सिरमौर में 252, चंबा में 204, हमीरपुर में 132, सोलन में 108, कुल्लू में 92, किन्नौर में 27, मंडी में 24 व लाहुल स्पीति में 19 मामले आए हैं। 


किसे जिले से कितने हुए ठीक 

कांगड़ा में 351, सोलन में 311, शिमला में 198, हमीरपुर में 149, ऊना में 126, सिरमौर में 111, मंडी में 91, चंबा में 78, बिलासपुर में 75, कुल्लू में 28, लाहुल स्पीति में 6 व किन्नौर में दो ठीक हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ