हिमाचल में आज सारे रिकॉर्ड टूटे: एक दिन में 56 मरे, नए केस 4000 पार; एक ही जिले में 1605

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में आज सारे रिकॉर्ड टूटे: एक दिन में 56 मरे, नए केस 4000 पार; एक ही जिले में 1605

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच आज के दिन इस गंभीर महामारी ने सारे पुराने रिकार्ड्स को ध्वस्त कर अभी हदें पार कर दी हैं। आज सूबे में इस महामारी ने रिकॉर्ड 56 लोगों की जान ली है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: आपस में भिड गए दो परिवारों के लोग, बंदूक-कुल्हाड़ी लेकर लड़े; मामला दर्ज

वहीं, पहली बार रिकॉर्ड बनाते हुए 4000 से अधिक मामले एक दिन में हिमाचल में रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, सूबे का करोना हब बने हुए कांगड़ा जिले में केवल आज के ही दिन 1605 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 

आज की रिपोर्ट और अबतक का टोटल 

हिमाचल में आज 4,190 मामले आए हैं। वहीं, 2,363 कोरोना पॉजिटिव आज ठीक होने में कामयाब रहे हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 906 पहुंच गया है। अभी 29,513 एक्टिव केस हैं। अब तक 91573 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1780 पहुंच गया है।

आज किस जिले से कितनों की गई जान 

हिमाचल में आज 56 लोगों की जान गई है। कांगड़ा में 21, सिरमौर में 9, सोलन में 8, मंडी में 6, शिमला में 4, ऊना व बिलासपुर में तीन-तीन व हमीरपुर में दो की मृत्यु हुई है। इन मौतों का विस्तृत ब्योरा आप नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं:- 


किस जिले से कितने केस आए 

कांगड़ा में 1605, मंडी में 518, सिरमौर में 482, बिलासपुर में 317, हमीरपुर में 300, शिमला में 281, चंबा में 267, सोलन में 230, ऊना में 119, कुल्लू में 42, लाहुल स्पीति में 16 व किन्नौर में 13 मामले आए हैं।

किस जिले से कितने हुए ठीक

कांगड़ा के 584, सोलन के 413, मंडी के 302, सिरमौर के 247, शिमला के 209, बिलासपुर के 159, चंबा के 117, ऊना के 114, कुल्लू के 108, हमीरपुर के 100 व लाहुल स्पीति के दस ठीक हुए हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ