हिमाचल में आज सारे रिकॉर्ड ध्वस्त: करीब 50 की गई जान, एक दिन में 3800 से अधिक केस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में आज सारे रिकॉर्ड ध्वस्त: करीब 50 की गई जान, एक दिन में 3800 से अधिक केस

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर आज का दिन भी सूबे के लोगों के लिए काफी बुरा गुजरा। एक तरफ जहां आज एक दिन में 3800 से अधिक नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, करीब 50 लोगों की इस महामारी ने जान ले ली। 

आज के आंकड़े और अबतक का टोटल 

हिमाचल में आज कोरोना संक्रमण के 3,824 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 1,992 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने में सफल हुए हैं। वहीं, आज इस गंभीर महामारी के चलते हिमाचल में 48 लोगों ने दम तोड़ा है। इसी के साथ प्रदेश में कुल आंकड़ा 1 लाख 10 हजार 945 पहुंच गया है। अभी 23,572 एक्टिव केस हैं। अब तक 85671 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1647 है।

किस जिले में कितनों की गई जान 

आज कांगड़ा में 15, सोलन में 11, सिरमौर में 6, शिमला व हमीरपुर में चार-चार, ऊना में तीन, चंबा व कुल्लू में दो-दो व मंडी में एक की जान गई है। कांगड़ा में चनियारा धर्मशाला के 55 साल के व्यक्ति, दाड़ी की 54 वर्षीय महिला, डिपो बाजार धर्मशाला की 71 साल की महिला, भरमाड़ डाकघर बनूरी की 57 साल की महिला, धनोट की 75 वर्षीय महिला, नंगल के 53 वर्षीय व्यक्ति, धीरा की 43 वर्षीय महिला, मतलाहड़ जवाली के 56 वर्षीय व्यक्ति, लोअर सकोह के 50 वर्षीय व्यक्ति, सुकनाड़ा की 70 वर्षीय महिला की जान गई है। 


इसी तरह पाहड़ा पालमपुर के 81 वर्षीय व्यक्ति, पखर ज्वालामुखी की 65 साल की महिला, सियूंड नगरोटा बगवां के 63 साल के व्यक्ति, रानी सिद्धपुर पोस्ट ऑफिस बिंद्रावन की 46 साल की महिला व ब्रिदावन गांव के 82 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। 

शिमला में 61 वर्षीय महिला, 30, 56 व 50 वर्षीय व्यक्ति, सिरमौर में 62, 78, 72, 85 वर्षीय महिला, 59, 92 साल के व्यक्ति, सोलन में 66, 50, 61, 51 साल के व्यक्ति, 80, 67, 92, 41, 55, 38 व 65 साल की महिला ने दम तोड़ा है। ऊना में 88, 82 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय पुरूष, हमीरपुर में 67, 54, 49 साल की महिला व 60 साल के व्यक्ति, चंबा में 45, 61 साल के व्यक्ति, मंडी में 52 वर्षीय व्यक्ति, कुल्लू में 63 व 64 साल की महिला ने अंतिम सांस ली है।

किस जिले से कितने नए मामले आए सामने 


कांगड़ा में 877, मंडी में 802, सोलन में 411, हमीरपुर में 340, शिमला में 323, सिरमौर में 270, ऊना में 258, बिलासपुर में 227, चंबा में 158, कुल्लू में 78, किन्नौर में 54 व लाहुल स्पीति में 26 मामले आए हैं। 

किस जिले से कितने मरीज हुए ठीक 

कांगड़ा के 471, सिरमौर के 269, सोलन के 267, मंडी के 238, हमीरपुर के 220, शिमला के 179, बिलासपुर के 150, ऊना के 112, कुल्लू के 64, चंबा के 13, लाहुल स्पीति के पांच व किन्नौर के चार ठीक हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ