यह भी पढ़ें: हिमाचल में नहीं रुक रहा ब्लैक फंगस: एक और मामला आया सामने, ये है छठवां केस
इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के मंडी जिले स्थित जोगिंद्रनगर से सामने आया। जहां पर रविवार को होम आइसोलेशन में महिला की मौत के बाद सोमवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उसके पति की भी कोरोना से मौत हो गई है। चौबीस घंटे के भीतर दंपती की मौत होने जोगिंद्रनगर क्षेत्र में शोक की लहर है। दो बच्चे अनाथ हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने पकड़े 8 वांटेड: सुनार की आंखों में मिर्ची झोंककर लूटा था करोड़ों का सोना-चांदी
बतौर रिपोर्ट्स, यहां कोरोना संक्रमण से 24 घंटे के भीतर ही 45 साल के पति और 36 साल की पत्नी की मौत हो गई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो बच्चे अनाथ हो गए हैं।
पति पत्नी पांच दिन पहले कोरोना संक्रमण की चपेट आए थे। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया। रविवार को पहले पत्नी की होम आइसोलेशन के दौरान मौत हुई थी और सोमवार को पति ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks