हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा एक लाख पार: 80 हजार से ज्यादा हुए रिकवर, 18000 हैं एक्टिव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा एक लाख पार: 80 हजार से ज्यादा हुए रिकवर, 18000 हैं एक्टिव

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते एक साल से भी अधिक समय से जारी कोरोना वायरस के कहर ने आज एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। सूबे में आज 885 नए मामले रिपोर्ट किए जाने के साथ कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 10वीं-12वीं बोर्ड और कॉलेज की परीक्षाओं पर फैसला आज, शिक्षक आएंगे स्कूल?

सूबे में अबतक 80,478 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,500 पहुंच गया है। वहीं, इस वक्त की बात की जाए तो 18 हजार से अधिक एक्टिव मामले सूबे में मौजूद हैं। 

यहां जानें आज का हाल 

हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 885 मामले आए हैं। वहीं, 1,164 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज 16 लोगों की मृत्यु हुई है। 

आज किस जिले में कितनों की गई जान 

कांगड़ा व सोलन में 6-6, चंबा, किन्नौर, शिमला व ऊना में एक-एक की जान गई है। 

आज किस जिले से कितने केस आए सामने 

सिरमौर में 397, हमीरपुर में 172, कांगड़ा में 124, शिमला में 123, मंडी में 34, कुल्लू में 19, चंबा में 10, सोलन में चार व किन्नौर में अब तक दो मामले आए हैं। 

आज किस जिले से कितने मरीज हुए ठीक 

कांगड़ा के 286, सोलन के 232, मंडी के 157, शिमला के 115, सिरमौर के 114, ऊना के 81, हमीरपुर के 79, कुल्लू के 59, चंबा के 41 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ