आज का रिपोर्ट कार्ड, अबतक का टोटल
हिमाचल में आज कोरोना के 2,751 मामले आए हैं। वहीं, 1,220 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 28 लोगों की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा एक लाख 02 हजार 038 पहुंच गया है। अभी 19,928 एक्टिव केस हैं। अब तक 80,534 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,512 पहुंच गया है।
आज किस जिले में हुई कितनी मौतें, पूरा ब्यौरा
हिमाचल में आज 28 लोगों की जान गई है। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 18 लोगों ने दम तोड़ा है। सोलन में 6, चंबा, किन्नौर, शिमला व ऊना में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा में बनूरी पालमपुर निवासी 45 साल के व्यक्ति, घमरू धर्मशाला निवासी 55 साल की महिला, मिठा नाला मैक्लोडगंज के 52 वर्षीय व्यक्ति, बडयाली सुनेहर की 55 साल की महिला, सदर बाजार बड़ोह कांगड़ा की 56 साल की महिला, दाड़ी धर्मशाला की 58 वर्षीय महिला, सनौरा बेरी पालमपुर के 51 साल के व्यक्ति की जान गई है।
इसी तरह धर्मशाला के 58 वर्षीय व्यक्ति, चनेड़ खुड़ियां की 55 साल की महिला, नौशहरा रैत शाहपुर के 68 साल के व्यक्ति, कोतवाली बाजार धर्मशाला की 65 वर्षीय महिला, पालमपुर के 73 साल के व्यक्ति, ढलियारा देहरा की 91 वर्षीय बुजुर्ग, कांगड़ा नथूंह की 32 साल की महिला, संतनगर ऊना की 61 वर्षीय महिला व फतेहपुर कांगड़ा की 70 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। चंबा में 41 साल की महिला, किन्नौर में 76 साल की महिला, शिमला में 62 वर्षीय महिला, ऊना में 45 वर्षीय महिला, सोलन में 60, 34,50 साल के व्यक्ति, 60, 62 और 65 साल की महिला की जान गई है।
आज किस जिले से कितने केस आए सामने
कांगड़ा में 669, सिरमौर में 527, सोलन में 334, हमीरपुर में 282, शिमला में 280, मंडी में 157, बिलासपुर में 146, ऊना में 101, चंबा में 83, कुल्लू में 82, लाहुल स्पीति में 63 व किन्नौर में 27 मामले आए हैं।
आज किस जिले से कितने मरीज हुए ठीक
कांगड़ा के 286, सोलन के 232, मंडी के 157, शिमला के 115, सिरमौर के 114, ऊना में 81, हमीरपुर में 79, कुल्लू में 59, बिलासपुर में 56 व चंबा में 41 ठीक हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप






0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks