हिमाचल में आज थोड़ी राहत: नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई, लेकिन मौतों के मामले में नया रिकॉर्ड

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में आज थोड़ी राहत: नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई, लेकिन मौतों के मामले में नया रिकॉर्ड

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रोजाना बेतहाशा तरीके से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच आज एक राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, आज सूबे में नए मामलों की संख्या के हिसाब से अधिक रिकवरी हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू ने छीन ली जिंदगी- चंडीगढ़ के लिए पैदल ही चल पड़ा मजदूर, सड़क पर गिरा टूटा दम

हालांकि, इसके बावजूद भी सूबे में कोरोना संक्रमण के चलते जान जाने के मामले में नया रिकॉर्ड बना है। आज सूबे में इस गंभीर महामारी के चलते कुल 67 लोगों की जान गई है। 

आज का आंकड़ा और अबतक का टोटल 

हिमाचल में आज कोरोना के 3,044 मामले आए हैं। वहीं, 3,362 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा एक लाख 53 हजार 717 पहुंच गया है। अभी 39,623 एक्टिव केस हैं। अब तक 1 लाख 11 हजार 878 लोगों की जान गई है। कोरोना डेथ का आंकड़ा 2,185 है।

आज किस जिले में कितनों की गई जान 

हिमाचल में आज 67 लोगों की जान गई है। कांगड़ा में 32, हमीरपुर में 10, मंडी में 7, ऊना में 6, शिमला व सोलन में चार-चार, कुल्लू में तीन व चंबा में एक की मृत्यु हुई है। 

इन सभी मौतों का ब्यौरा आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं:-


आज किस जिले से कितने मामले सामने आए 

कांगड़ा में 724, बिलासपुर में 343, सोलन में 313, मंडी व सिरमौर में 299-299, ऊना में 265, हमीरपुर में 264, चंबा में 249, शिमला में 180, कुल्लू में 62, किन्नौर में 27 व लाहुल स्पीति में 19 केस आए हैं। 

आज किस जिले से कितने मरीज हुए ठीक 

कांगड़ा के 678, मंडी के 484, सोलन के 418, हमीरपुर के 365, सिरमौर के 364, शिमला के 339, बिलासपुर के 227, ऊना के 167, चंबा के 137, कुल्लू के 81, किन्नौर के 72 व लाहुल स्पीति के 30 ठीक हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ