वहीं, आज के दिन सूबे में मौतों की संख्या के हिसाब से नया रिकॉर्ड बना है। आज प्रदेश में जहां रिकॉर्ड 70 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण जान गई है। वहीं, नए मामलों की संख्या के हिसाब से सूबे में दोगुनी रिकवरी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी, मरीजों की बिगड़ी हालत, सीएम तक पहुंची बात
आज और अबतक का टोटल
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2378 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 4974 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 36909 हो गई है। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक 2311 लोगों की मौत हो चुकी है।
किस जिले में कितनी मौतें
कांगड़ा में सबसे ज्यादा 30 मरीजों ने दम तोडा। शिमला में 11, सोलन व मंडी में 6-6, हमीरपुर, सिरमौर व उना में 4-4, कुल्लू में 2, चंबा, किन्नौर व लाहौल-स्पीति में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई।
किस जिले से कितने नए केस आए
स्वास्थ्य विभाग के कोविड बुलेटिन के मुताबिक कांगड़ा में आज सर्वाधिक 787 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सोलन में 336, शिमला में 242, ऊना में 206, चंबा में 181, मंडी में 156, हमीरपुर में 144, बिलासपुर में 113, सिरमौर में 95, कुल्लू में 80, लाहौल-स्पीति में 23 और किन्नौर में 15 मामले उजागर हुए हैं।
किस जिले से कितने मरीज हुए ठीक
कांगड़ा के 1643, मंडी में 680, शिमला में 560, सोलन में 505, सिरमौर में 431, हमीरपुर में 320, बिलासपुर में317, चंबा में249, ऊना में 134, कुल्लू में 95, किन्नौर में 28 व लाहुल स्पीति में 12 ठीक हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप






0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks