हिमाचल: कोरोना ने आज बनाया नया रिकॉर्ड, 44 जिंदगियां छीनी, एक्टिव मामले 20 हजार पार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कोरोना ने आज बनाया नया रिकॉर्ड, 44 जिंदगियां छीनी, एक्टिव मामले 20 हजार पार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच आज इस गंभीर महामारी ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 2453 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आज 1610 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचाल-वासियों हो जाओ तैयार: कल से 4500 रूटों पर नहीं दौड़ेंगी प्राइवेट बसें, बेनतीजा रही बातचीत

आज सूबे में कोरोना के चलते कुल 44 लोगों की जान गई है, जिसमें से ऊना में 5, सोलन में तीन, सिरमौर में 6, चंबा में एक, शिमला में 7, मंडी में 4, कुल्लू में एक, किन्नौर में एक, कांगड़ा में 10, हमीरपुर में 5 लोगों ने दम तोड़ा है।

आज अब तक कितने आए मामले और कितने हुए स्वस्थ

बिलासपुर में 213, चंबा में 103, हमीरपुर में 144, कांगड़ा में 399, किन्नौर में एक, कुल्लू में 43, लाहौल स्पीति में 14, मंडी में 537, शिमला में 216, सिरमौर में 288, सोलन में 385 और ऊना में 110 मामले सामने आए हैं। बिलासपुर 119, चंबा 47, हमीरपुर 186, कांगड़ा 324, किन्नौर 12, कुल्लू 71, लाहुल-स्पीति 28, मंडी 234, शिमला 210, सिरमौर 128, सोलन 150 जबकि जिला ऊना के 101 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

हिमाचल में कितना पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, कितने हुए एक्टिव केस

इसके साथ ही हिमाचल में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 104491 तक पहुंच गया है। इन मामलों के साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस 20 हज़ार के पार हो गए है। अभी राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 20727 तक पहुंच गए हैं। अब तक 11148 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा इस गंभीर महामारी के चलते 1556 लोगों की जान जा चुकी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ