आज कितने केस और जानें अबतक का टोटल
हिमाचल में आज कोरोना के 2,656 मामले आए हैं। वहीं, 4,257 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 72 हजार 722 पहुंच गया है। अभी 33 हजार 448 एक्टिव केस हैं। अब तक 1 लाख 36 हजार 663 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 2,581 है।
आज किस जिले में कितनों की गई जान
हिमाचल में आज 65 लोगों की जान गई है। कांगड़ा में 19, शिमला में 13, मंडी में सात, हमीरपुर व सिरमौर में पांच-पांच, चंबा व सोलन में चार-चार, बिलासपुर व ऊना में तीन-तीन व कुल्लू में दो की जान गई है। इन सभी मौतों का पूरा ब्यौरा आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं:-
आज किस जिले से कितने केस आए
कांगड़ा में 836, मंडी में 314, सोलन में 257, हमीरपुर में 226, शिमला में 200, सिरमौर व ऊना में 191-191, चंबा में 180, बिलासपुर में 175, कुल्लू में 65, लाहुल स्पीति में 14 व किन्नौर में 7 मामले आए हैं।
आज किस जिले से कितने हुए ठीक
कांगड़ा के 1349, मंडी के 563, शिमला के 417, हमीरपुर के 400, बिलासपुर के 302, ऊना के 296, सोलन के 251, चंबा के 438, सिरमौर के 208, कुल्लू के 149, किन्नौर के 70 व लाहुल स्पीति के 14 ठीक हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks