हिमाचल में कोरोना का तांडव जारी: आज 57 की गई जान, बढ़ रहा रिकवरी रेट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कोरोना का तांडव जारी: आज 57 की गई जान, बढ़ रहा रिकवरी रेट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच आज का दिन भी सूबे के लोगों के लिए कुछ ख़ास नहीं बीता। हालांकि आज के दिन भी कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या रिकवर मामलों की संख्या के हिसाब से कम रही है। वहीं, सूबे में कोरोना संक्रमण के चलते होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। आज के दिन कुल 57 लोगों का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हुआ है। 

आज का आंकड़ा और अबतक का टोटल 

हिमाचल में आज कोरोना के 2,665 मामले आए हैं। वहीं, 4,533 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल आंकड़ा एक लाख 75 हजार 387 पहुंच गया है। अभी 31,522 एक्टिव केस हैं। अब तक 1 लाख 41 हजार 198 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 2,638 है। कोरोना रिकवरी रेट 80.50 फीसदी पहुंच गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी में चल रही थी धाम और डीजे तभी आ गए SDM-DSP, दूल्हे का पिता हुआ अरेस्ट- मिली बेल

किस जिले में आज गई कितने मरीजों की जान 

हिमाचल में आज 57 कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 23, हमीरपुर में 8, शिमला, ऊना व मंडी में पांच-पांच, बिलासपुर में चार, सोलन में तीन, सिरमौर में दो व किन्नौर और कुल्लू में एक-एक की जान गई है। इन मौतों का पूरा ब्यौरा आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं:- 

किस जिले से कितने मामले आए सामने 

कांगड़ा जिला में 720, शिमला में 434, मंडी में 301, सिरमौर में 271, बिलासपुर में 173, हमीरपुर में 172, सोलन में 162, ऊना में 143, चंबा में 124, कुल्लू में 77, किन्नौर में 69 व लाहुल स्पीति में 19 मामले आए हैं। 

यह भी पढ़ें: डिपो से राशन लेकर जा रहे लोगों की जीप खाई में लुढ़की, चार महिलाओं की मौत, एक गंभीर

किस जिले से आज कितने मरीज हुए ठीक 

कांगड़ा के 1148, सोलन के 717, ऊना के 418, शिमला में 382, मंडी में 378, सिरमौर में 367, बिलासपुर में 352, हमीरपुर में 328, चंबा में 308, कुल्लू में 87, लाहुल स्पीति में 28 व किन्नौर में 20 ठीक हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ