यह भी पढ़ें: हिमाचल में हफ्ते भर कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल: एक क्लिक में जानें पूरा ब्यौरा
प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 से 55 और मरीजों की मौत दर्ज की गई जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 2,693 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है। वहीं, राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 2,341 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: देर रात दोस्तों के साथ छत पर बैठ किया नशा, सुबह कमरे में लटका हुआ मिला युवक
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,725 हो गई है। इनमें से अब तक 146219 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 28788 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 2693 संक्रमितों की मौत हुई है।
किस जिले में कितनों की हुई मौत
कांगड़ा जिले में 17, हमीरपुर नौ, सोलन सात, मंडी छह, ऊना चार, शिमला चार, सिरमौर तीन, चंबा तीन और कुल्लू में दो संक्रमितों ने दम तोड़ा।
किस जिले से कितने मरीज हुए ठीक
कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 624, मंडी 318, शिमला 187, सोलन 171, बिलासपुर 165, हमीरपुर 139, चंबा 136, ऊना 129, कुल्लू 80, सिरमौर 66, किन्नौर 48 और लाहौल-स्पीति में 12 नए पॉजिटिव केस आए हैं।
किस जिले से कितने नए मामले आए सामने
कांगड़ा में 724, मंडी में 318, शिमला में 224, बिलासपुर में 192, ऊना में 182, सोलन में 174, हमीरपुर में 139, सिरमौर में 137, चंबा में 136, कुल्लू में 80, किन्नौर में 49 व लाहुल स्पीति में 12 केस आए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks